Skip to main content

AI assistant

Sign in to chat with this filing

The assistant answers questions, extracts KPIs, and summarises risk factors directly from the filing text.

Newgen Software Technologies Limited AGM Information 2021

Jun 25, 2021

61831_rns_2021-06-25_4c2f5dc7-7d3b-4dcd-8f6d-4f250fa0dc93.pdf

AGM Information

Open in viewer

Opens in your device viewer

CIN: L72200DL1992PLC049074

Regd. Office: A‐6, Satsang Vihar Marg, Qutab Institutional Area, New Delhi ‐ 110 067, INDIA Email: [email protected] URL: https://newgensoft.com Tel.: (+91)‐11‐4077 0100, (+91)‐11‐2696 3571, 2696 4733, Fax: (+91)‐11‐2685 6936

Date: 25th June 2021

BSE Limited National Stock Exchange of India Limited
Phiroze Jeejeebhoy Towers, Exchange Plaza, Plot No. C/1, G Block,
Dalal Street, Bandra- Kurla Complex
Mumbai – 400001 Bandra (E), Mumbai – 400051
Ref.: Newgen Software Technologies Limited(NEWGEN/INE619B01017)Scrip Code – 540900 Ref.: Newgen Software Technologies Limited(NEWGEN/INE619B01017)

Sub.: Notice published by way of an Advertisement in respect of information regarding 29th Annual General Meeting to be held through Video Conference / Other Audit-Visual Means, Record date and Final Dividend.

Dear Sir/Ma'am,

Pursuant to Circular No. 20/2020 dated 5th May 2020 and Circular No.02/2021 dated 13th January 2021 issued by Ministry of Corporate Affairs and in compliance with Regulation 30 of SEBI (Listing Obligations and Disclosure Requirements) Regulations, 2015, we enclose herewith the copy of advertisements published in today's Financial Express (All edition-English) and Jansatta (Regional-Hindi) in respect of information regarding 29th Annual General Meeting to be held through Video Conference (VC) or Other Audio-Visual Means (OAVM), record date and final dividend.

This is for your kind information and record.

Thanking you.

For Newgen Software Technologies Limited

Aman Mourya Company Secretary

Encl.: a/a

NEWGEN

न्यूजेन सॉंफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड सीआईएन: L72200DL1992PLC049074

साआइएन : L72200DL1992PLC049074पंजीकृत कार्यालयः ए–6, सतसंग विहार मार्ग, कुतुब इन्सटीटयुशनल एरियानई दिल्ली—110067 फोनः +91-11-40770100, 26963571, फैक्स: +91 -11-26856936वेबसाइटः https://newgensoft.com ई—मेलः investors@

वीडियो कान्फ्रेंस अथवा अन्य श्रव्य–दृश्य माध्यमों से आयोजित की जानी वाली 29वीं वार्षिक आम बैठक, रिकॉर्ड तिथि और अंतिम लाभांश के संबंध में सूचना

    1. सदस्य कृपया नोट कर लें कि कार्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) द्वारा जारी सामान्य परिपत्र सं.14/2020, 17/2020, 20/2020 और 02/2021 तथा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा जारी परिपत्रों के साथ पठित कंपनी अधिनियम, 2013 के लागू प्रावधानों के अनुपालन में न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड (''दि कंपनी'') के सदस्यों की 29वीं वार्षिक आम बैठक (''एजीएम''), एजीएम के नोटिस में निर्धारित किए जाने वाले बिजनेस के संचालन हेतु, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 को प्रातः 11.00 बजे (आईएसटी) वीडियो कान्फ्रेंस (वीसी) / अन्य श्रव्य--दृश्य माध्यमों (ओएवीएम) के जरिए आयोजित की जाएगी।
    1. उपर्युक्त परिपत्रों के अनुसरण में, एजीएम के नोटिस तथा वित्तीय वर्ष 2020–21 के लिए वार्षिक रिपोर्ट की प्रतियां केवल इलेक्ट्रॉनिक पद्धति के जरिए उन सदस्यों को भेजी जाएंगी जिनके ई-मेल आईडी कंपनी / डिपाजिटरी पार्टिसिपेंटस के साथ पंजीकृत हैं | सदस्य नोट कर लें कि 29वीं एजीएम का नोटिस और वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक रिपोर्ट कंपनी की वेबसाइटः https://newgensoft.com पर तथा स्टॉक एक्सचेंजों की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
    1. ई-मेल पतों के पंजीकरण / अद्यतन करने का तरीकाः
    • ▶ सदस्य, जिन्होंने अपने पते और बैंक विवरण सहित अपना ई-मेल पता और मोबाइल नंबर पंजीकृत कराया है / पंजीकृत नहीं कराया है, इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में धारित शेयरों के मामले में कृपया डिपाजिटरी पार्टिसिपेंट और भौतिक स्वरूप में धारित शेयरों के मामले में कंपनी के रजिस्ट्रार और शेयर ट्रांसफर एजेंट, केफिन टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड ("केफिनटैक") से संपर्क करें और अपने विवरण वैध / अद्यतन कर लें।
    • ▶ डीमैट स्वरूप में शेयर धारण करने वाले सदस्य अपना ई-मेल आईडी अपने संबंधित डिपाजिटरी पार्टिसिपेंट से संपर्क करके पंजीकृत करा सकते हैं।
    • जिन सदस्यों ने अपने ई—मेल पते पंजीकृत नहीं कराए हैं और परिणामस्वरूप वार्षिक रिपोर्ट, एजीएम का नोटिस तथा ई—वोटिंग आदेश प्रेषित नहीं हो सका है, वे इसे भेजने के लिए लिंक https://karisma.kfintech.com/E-mailreg पर क्लिक करके कंपनी के रजिस्ट्रार और शेयर ट्रांसफर एजेंट, केफिनटैक को अस्थाई रूप से अपना ई-मेल पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध करा सकते हैं। सदस्यों से अनुरोध है कि नोटिस की साफुट प्रति और यूजर आईडी तथा पासवर्ड के साथ ई–वोटिंग अनुदेश भेजने के लिए ई—मेल पता और मोबाइल नंबर कैप्चर करने हेतु यथा निर्देशित प्रक्रिया का पालन करें। किसी भी प्रश्न के लिए सदस्य [email protected] पर लिख सकते हैं।
    • ▶ वैकल्पिक तौर पर, सदस्य वार्षिक रिपोर्ट, एजीएम का नोटिस और ई-वोटिंग अनुदेश भेजने के लिए ई—मेल पता, मोबाइल नंबर, स्वयं सत्यापित पैन प्रति और इलेक्ट्रॉनिक फोलियो के मामले में क्लायंट मास्टर कॉपी तथा फिजिकल फोलियो के मामले में शेयर सर्टिफिकेट की कॉपी उपलब्ध कराते हुए हस्ताक्षरित अनुरोध पत्र की स्कैन की गई प्रति के साथ [email protected] पर एक ई—मेल अनुरोध भेज सकते हैं ।
    1. ई-वोटिंग के जरिए मतदान करने का तरीकाः कंपनी अपने सभी सदस्यों को एजीएम के नोटिस में यथा निर्धारित सभी संकल्पों पर अपना वोट देने के लिए रिमोट ई–वोटिंग सुविधा (रिमोट ई–वोटिंग) प्रदान कर रही है। इसके अलावा कंपनी एजीएम (ई—वोटिंग) के दौरान ई—वोटिंग प्रणाली के जरिए मतदान की सुविधा उपलब्ध करा रही है। रिमोट ई–वोटिंग / ई–वोटिंग के लिए विस्तृत प्रक्रिया एजीएम के नोटिस में उपलब्ध कराई गई है।
    1. अंतिम लामांशः सदस्य कृपया नोट कर लें कि निदेशक मंडल ने 25 मई 2021 को हुई अपनी बैठक में रू 3.5/— प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की अनुशंसा की है। 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अंतिम लाभांश के उद्देश्य के लिए रिकॉर्ड तिथि 16 जुलाई 2021 होगी। आगामी एजीएम में सदस्यों द्वारा एक बार अनुमोदित हो जाने पर अंतिम लाभांश का भुगतान घोषणा की तिथि से 30 (तीस) दिनों की अवधि के भीतर, विभिन्न ऑनलाइन ट्रांसफर माध्यमों के जरिए इलेक्ट्रॉनिकी उन सदस्यों को, जिन्होंने अपने बैक खाता विवरण अद्यतन कर दिए हैं, कर दिया जाएगा। उन सदस्यों के लिए जिन्होंने अपने बैंक खाता विवरण अद्यतन नहीं किए हैं, उनके अंतिम लाभांश वारंट / डिमांड ड्राफट / चैक डाक सेवाएं उपलब्ध होने पर उनके पंजीकृत पते पर भेज दिए जाएंगे।
    1. अंतिम लामांश इलेक्ट्रॉनिकी प्राप्त करने के लिए अधिदेश पंजीकरण का तरीकाः अंतिम लामांश प्राप्त करने में देरी से बचने के लिए, सदस्यों से अनुरोध है कि अपने बैंक खाते में सीधे अंतिम लाभांश प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित डिपाजिटरी पार्टिसिपेंट के पास (सदस्यों के डीमैट पद्धति में शेयर धारण करने के मामले में) और कंपनी के रजिस्द्वार एवं शेयर द्वांसफर एजेंट (सदस्यों के भौतिक पद्धति में शेयर धारण करने के मामले में) के पास अपना केवाईसी अद्यतन करा दें।
    1. यह सार्वजनिक सूचना कार्पोरेट कार्य मंत्रालय और सेबी के लागू परिपत्रों के अनुपालन में कंपनी के सभी सदस्यों की जानकारी और लाभ के लिए जारी की जा रही है।

न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के लिए और उसकी ओर से हस्ता $/$ – अमन मौर्या कंपनी सचिव

दिनांकः 24 जून, 2021 स्थान : नई दिल्ली