Skip to main content

AI assistant

Sign in to chat with this filing

The assistant answers questions, extracts KPIs, and summarises risk factors directly from the filing text.

Ganges Securities Ltd. AGM Information 2021

Jul 29, 2021

63380_rns_2021-07-29_0fa9a2b2-6e94-4958-a4f9-4b4ecef95c77.pdf

AGM Information

Open in viewer

Opens in your device viewer

GANGES SECURITIES LIMITED

CIN -L74120UP2015PLC069869 REGD. OFFICE - P.O. HARGAON, DIST SITAPUR (U.P.), PIN — 261 121 Phone No. (05862) 256220-221; Fax No.: (05862) 256 225 E-mail — gangessecurities@ birlasugar.org; Website-www.birla-sugar.com

July 29, 2021

The Secretary The Dy. General Manager National Stock Exchange of India Ltd. Corporate Relationship Department Exchange Plaza, 5th Floor BSE Ltd. Plot No. C/1, G Block 1st Floor, New Trading Ring, Bandra- Kurla Complex, Rotunda Building Bandra (E) P.J. Towers, Dalal Street, Fort, Mumbai 400 051 Mumbai-400 001

Symbol : GANGESSECU Stock Code : 540647

Dear Sirs,

Pursuant to Regulation 30 of SEBI (Listing Obligations and Disclosure Requirements) Regulations, 2015, please find enclosed herewith the newspaper advertisement published in The Business Standard in English & Hindi (Lucknow Edition) in compliance with General Circular No. 20/2020 and 02/2021 dated May 5, 2020 and January 13, 2021 respectively issued by the Ministry of Corporate Affairs, Government of India, regarding 7th Annual General Meeting of the Company to be held on Thursday, August 26, 2021 through video conferencing / other audio visual means.

You are requested to take the same on records.

Thanking you,

Yours faithfully, For Ganges Securities Limited

Viuja aL jaya Agarwala Company Secretary ACS 38658

Place: Kolkata Company Secretary Date : July 28, 2021 ACS 38658

गंगेज सिक्योरिटीज लिमिटेड CIN - L74120UP2015PLC069869

लखनऊ | 29 जुलाई 2021 गुरुवार बिज़नेस स्टैंडर्ड

पंजीकृत कार्यालयः डाकघर-हरगाँव, जिला-सीतापुर, (उत्तर प्रदेश), पिन - 261 121 दूरभाष नं.: (05862) 256220-221, फैक्स नं.: (05862) 256 225 ई-मेलः [email protected]; वेबसाइटः www.birla-sugar.com

सूचना

  • एतदद्वारा सूचना दी जाती है कि एजीएम बुलाने जाने की सूचना में निर्धारित व्यवसायिक .
    पहलओं पर विचार-विमर्श करने के लिए एक सामान्य स्थान पर सदस्यों की उपस्थिति के बगैर कंपनी अधिनियम, 2013 के लागू प्रावधानों तथा उसके अधीन गठित नियमों तथा सेबी (सूचीकरण दायित्व तथा प्रकटन आवश्यकताओं) विनियमन, 2015 ("सूचीकरण विनियमन") के साथ पठित कॉरपोरेट कार्य विषयक मंत्रालय ("एमसीए सर्कुलरौं") द्वारा जारी साधारण सर्कुलर नं. 14/2020, 17/2020, 20/2020 तथा 02/2021 दिनांक 8 अप्रैल 2020, 13 अप्रैल 2020, 5 मई, 2020 तथा 13 जनवरी, 2021 क्रमशः तथा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड द्वारा जारी ("सेबी सर्कुलर") सर्कुलर नं. सेबी/एचओ/सीएफडी/सीएमडी1/ सीआईआर/पी/2020/79 तथा सेबी/एचओ/सीएफडी/सीएमडी1/सीआईआर/पी/2021/11 दिनांक 12 मई, 2020 तथा 15 जनवरी, 2021 क्रमशः सामूहिक रूप से "प्रासंगिक सर्कुलर" कहा गया है, के अनुसार वीडियो कॉॅंफ्रेंसिंग ("वीसी")/अन्य ऑडियो वीडियो साधनों ("ओएवीएम") के जरिए कंपनी के सदस्यों की सातवीं वार्षिक साधारण बैठक ("एजीएम") बृहस्पतिवार, 26 अगस्त, 2021 को पूर्वाह्न 11.00 बजे (भागास) आयोजित की जाएगी। .
    सदस्यगण वीसी/ओएवीएम के जरिए एजीएम में शामिल हो पाएंगे अथवा अपने लॉगइन अनुशंसापत्र का प्रयोग कर www.evoting.nsdl.com पर लाइव वेबकॉस्ट देख पाएंगे।
  • .
    2. एमसीए सर्कुलरों तथा सेबी सर्कुलर के अनुसार सातवीं एजीएम की सूचना तथा वित्त वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक प्रतिवेदन के साथ 31 मार्च, 2021 को समाप्त वर्ष के लिए वित्तीय विवरण ("वार्षिक प्रतिवेदन") उन सभी सदस्यों को सिर्फ ईमेल के जरिए भेजा जाएगा जिनके ईमेल का पता कंपनी अथवा उनके संबंधित डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंटों ("डिपॉजिटरी") के पास पंजीकृत हैं। सदस्यगण सिर्फ वीसी/ओएवीएम सुविधा के माध्यम से सातवीं एजीएम में शामिल अथवा उसमें भाग ले सकते हैं। सातवीं एजीएम में शामिल होने के निर्देश तथा रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग में भागीदारी के प्रारूप अथवा सातवीं एजीएम के दौरान ई-वोटिंग प्रणाली के जरिए वोट डालने की पद्धति सातवीं एजीएम की सूचना में उपलब्ध है। अधिनियम की धारा 103 के अधीन कोरम का पता लगाने के उद्देश्य के लिए वीसी/ओएवीएम के जरिए एजीएम में भागीदारी करने वाले सदस्यों की गिनती की जाएगी। सातवीं एजीएम की सूचना तथा वार्षिक प्रतिवेदन कंपनी की वेबसाइट www.birla-sugar.com तथा स्टॉक एक्सचेंजों की वेबसाइटों यानी बीएसई लिमिटेड तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड www.bseindia.com तथा www.nseindia.com क्रमशः पर तथा नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ("एनएसडीएल") की वेबसाइट www.evoting.nsdl.com पर भी उपलब्ध होगा।
  • भौतिक प्रारूप में शेयर धारण रखने वाले सदस्यगण जिन्होंने अपने ईमेल का पता कंपनी/ 3 डिपॉजिटरी के पास पंजीयन नहीं कराया है वे gangessecurities@birla sugar.org अथवा [email protected] पर ईमेल द्वारा नीचे उल्लेखित दस्तावेज की स्कैन की हुई प्रतिलिपि भेज कर सातवीं एजीएम की सूचना, वार्षिक प्रतिवेदन तथा/अथवा ईं-वोटिंग सहित वीसी/ओएवीएम सुविधा के जरिए सातवीं एजीएम में शामिल होने के लिए लॉग इन का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
  • क. अपना नाम, फोलियो नं. तथा सम्पूर्ण पता के उल्लेख के साथ हस्ताक्षरित अनुरोध पत्र;
  • ख. पैन कार्ड की स्वयं सत्यापित स्कैन की हुई प्रतिलिपि तथा
  • ग. कंपनी के पास यथा पंजीकृत सदस्य के पता के समर्थन में किसी भी दस्तावेज (यानी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चुनाव पहचान पत्र, पासपोर्ट) की स्वयं सत्यापित प्रतिलिपि।
    1. डिमटेरियलाइज्ड प्रारूप में शेयर धारण रखने वाले सदस्यगण, जिन्होंने डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट के पास अपने ईमेल पता का पंजीयन/अद्यतन नहीं कराया है, उनसे अपने डिमैट खाता का रखरखाव करने वाले डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट के पास अपने ईमेल पता का पंजीयन/अद्यतन कराने का अनुरोध किया जाता है
    1. अधिनियम की धारा 91 तथा कंपनी (प्रबंधन एवं प्रशासनिक) नियम, 2014 (यथा संशोधित) के नियम 10 के साथ पठित तथा सूचीकरण विनियमनों के विनियमन 42 के अनुपालन के तहत एजीएम के उद्देश्य के लिए तथा एजीएम में अगर लाभांश की घोषणा की जाती है, तो उसे प्राप्त करने के हकदार सदस्यों की पात्रता का आंकलन करने के लिए कंपनी की शेयर अंतरण रजिस्टर शुक्रवार, 20 अगस्त, 2021 से बृहस्पतिवार, 26 अगस्त, 2021 तक (दोनों दिनों सहित) तक बंद रहेंगे।

ऊपरोक्त जानकारी कंपनी के सभी सदस्यों की जानकारी तथा हित हेतु तथा एमसीए सर्कुलरों तथा सेबी सर्कुलर के अनुपालन के तहत जारी की जा रही है।

    1. ई-वोटिंग के जरिए वोट डालने की पद्धतिः
  • क) सदस्यों के पास एजीएम की सूचना में निर्धारित व्यवसायिक पहलुओं पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली ("ई-वोटिंग") के जरिए अपने वोट डालने का अवसर प्राप्त होगा।
  • ख) डिमटेरियलाइज्ड प्रारूप, भौतिक प्रारूप में शेयर धारण रखने वाले सदस्यों द्वारा तथा जिन सदस्यों ने अपने ईमेल आईडी पंजीकृत नहीं कराया है उनके लिए रिमोट तरीके से वोट डालने ("रिमोट ई-वोटिंग") की पद्धति एजीएम की सूचना में उपलब्ध है। विवरण कंपनी की वेबसाइट www.birla-sugar.com तथा एनएसडीएल की वेबसाइट www.evoting. nsdl.com पर भी उपलब्ध रहेगा।
  • (ग) इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली के जरिए वोटिंग की सुविधा एजीएम में भी उपलब्ध कराई जाएगी तथा रिमोट ई-वोटिंग द्वारा अपने वोट नहीं डालने वाले एजीएम में शामिल सदस्यगण एजीएम में वोट डाल पाएंगे।
  • (घ) ई-वोटिंग के जरिए वोट डालने के लिए लॉगइन अनुशंसापत्र ईमेल के जरिए सदस्यों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिन सदस्यों को ईमेल प्राप्त नहीं होता है अथवा जिनके ईमेल कंपनी/ आरटीए/डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंटों के पास पंजीकृत नहीं है वे एजीएम की सूचना की टिप्पणी में उल्लेखित निर्देशों का पालन कर लॉगइन अनुशंसापत्र सृजित कर सकते हैं।
  • (इ) वीसी/ओएवीएम के जरिए एजीएम में शामिल होने के लिए इसी लॉगइन अनुशंसापत्र को प्रयोग किया जा सकता है।

कृते गंगेज सिक्योरिटीज लिमिटेड

हस्ता/-विजय अगरवाला कंपनी सचिव एसीएस 38658

.
स्थान : कोलकाता तारीख : 28 जुलाई, 2021