Skip to main content

AI assistant

Sign in to chat with this filing

The assistant answers questions, extracts KPIs, and summarises risk factors directly from the filing text.

Bharat Electronics Ltd. Capital/Financing Update 2022

Oct 31, 2022

60828_rns_2022-10-31_23a30274-fe45-4ab6-8b0b-f477925597f7.pdf

Capital/Financing Update

Open in viewer

Opens in your device viewer

प्रतिष्ठा में / To, बीएसई लि./ BSE Ltd. 25 वीं मंजिल, पीजे टॉवर्स / Floor 25, PJ Towers, दलाल स्टीट, फोर्ट / Dalal Street, Fort मुंबई / Mumbai – 400 001

सं./No. 17565/4/SE/MUMC/SEC दिनांक / Date: 31.10.2022

महोदय/महोदया Dear Sir/Madam,

भारत इलेक्टॉनिक्स BHARAT ELECTRONICS भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम, रक्षा मंत्रालय) पंजीकत कार्यालय : आउटर रिंग रोड, नागवारा, बेंगलूर - 560 045, भारत Bharat Electronics Limited (Govt. of India Enterprise, Ministry of Defence) Registered Office : Outer Ring Road, Nagavara, Bangalore - 560 045, INDIA. CIN: L32309KA1954GOI000787 टेलीफैक्स/Telefax: +91 (80) 25039266 ई-मेल/E-mail : [email protected]

.
विषय - मीडिया रिपोर्ट 'भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने मेस्लोवा सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया' के संदर्भ में समाचार स्पष्टीकरण।

Sub: News Clarification with Reference to the Media Report 'Bharat Electronics Ltd signs MoU with Meslova Systems Pvt. Ltd., Hyderabad'.

आपके ईमेल दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 का संदर्भ लें जिसमें 'भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने मेस्लोवा सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया' शीर्षक वाली मीडिया रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में, पृष्टि की जाती है कि बीईएल और मेस्लोवा सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के बीच "सशस्त्र बलों के लिए वाय रक्षा (एडी) सिस्टम / प्लेटफॉर्म के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई एंड एमएल) के क्षेत्रों में सहयोग" के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। संबंधित विवरण अनुलग्नक-ए में दिए गए हैं।

This is with reference to your e-mail dated 28th October, 2022 seeking clarification on the media report titled 'Bharat Electronics Ltd signs MoU with Meslova Systems Pvt. Ltd., Hyderabad'. In this regard, we would like to confirm that a MoU has been signed between BEL & Meslova Systems Pvt Limited, Hyderabad for "Co-operation in the areas of Artificial Intelligence and Machine Learning (AI&ML) for Air Defence (AD) Systems/Platforms for the Armed Forces". The relevant details are enclosed at Annexure-A.

सूचना व अभिलेख हेत्। This is for your information and record.

सधन्यवाद / Thanking you,

भवदीय/Yours faithfully,

कृते भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड/ For Bharat Electronics Limited SREENIVAS

SRIPADA serialNumber=8da16a32e5cr7p4e9.
e7d1c3490de34d08f, cn=SREENIVA5
Pate: 2022.10.31 18:14:42 +05'30' एस श्रीनिवास / S Sreenivas कंपनी सचिव / Company Secretary

संलग्न-यथा उपरोक्त । Encls: As stated above.

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने मेस्लोवा सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया Bharat Electronics Ltd signs MoU with Meslova Systems Pvt. Ltd., Hyderabad.

बेंगलूरु, 26 अक्टूबर, 2022- नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने सशस्त्र बलों के लिए एयर डिफेंस (एडी) सिस्टम/प्लेटफॉर्म के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई एंड एमएल) के क्षेत्रों में सहयोग के लिए मेस्लोवा सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Bengaluru, October 26, 2022: Navratna Defence PSU Bharat Electronics Ltd (BEL) has signed an MoU with Meslova Systems Pvt Limited, Hyderabad, for co-operation in the areas of Artificial Intelligence and Machine Learning (AI&ML) for Air Defence (AD) Systems/Platforms for the Armed Forces.

श्री दिनेश कुमार बत्रा, सीएमडी, बीईएल और श्री के सत्यप्रसाद, सीईओ, मेस्लोवा सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड ने श्री मनोज कुमार, कार्यकारी निदेशक, बीईएल और बीईएल तथा मेस्लोवा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डिफेक्सपो 2022 में बीईएल और मेस्लोवा के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। की।

Mr Dinesh Kumar Batra, CMD, BEL, and Mr K Satyaprasad, CEO, Meslova Systems Pvt Ltd, exchanged the MoU signed between BEL and Meslova at Defexpo 2022, in the presence of Mr Manoj Kumar, Executive Director, BEL, and other senior officers of BEL and Meslova.

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य बीईएल और मेस्लोवा की पूरक शक्तियों और क्षमताओं का लाभ उठाना है। इससे दोनों कंपनियां सशस्त्र बलों के एडी सिस्टम/प्लेटफॉर्म के लिए विभिन्न उत्पादों और सेवाओं को विकसित करने और तैनात करने में सक्षम बनेंगी जिसमें एआई एंड एमएल उत्पादों के हिस्से के रूप में एम्बेडेड और एकीकृत है, खासकर ईडब्ल्यू और सी4आई डोमेन में।

This MoU aims at leveraging the complementary strengths and capabilities of BEL and Meslova. It will enable the two companies to develop and deploy various products and services for AD systems/platforms of the Armed Forces, wherein AI&ML is embedded and integrated as part of the products, especially in EW & C4I domains.

बीईएल और मेस्लोवा संयुक्त रूप से घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए एडी सिस्टम/प्लेटफॉर्म में उपयोग के लिए एआई और एमएल प्रौद्योगिकियों का उपयोग करते हुए एम्बेडेड उत्पादों, समाधानों और प्रणालियों का विकास, निर्माण, एकीकरण और तैनाती करेंगे।

BEL and Meslova will jointly develop, build, integrate and deploy embedded products, solutions and systems using AI&ML technologies for use in AD Systems/platforms for domestic and export markets.

मेस्लोवा सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के बारे में About Meslova Systems Pvt. Ltd.

मेस्लोवा सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद, 2013 में स्थापित एक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित कंपनी है जो कृषि, रक्षा, ऊर्जा और वित्त के क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई एंड एमएल) का उपयोग करते हुए स्वायत्त और निर्णय समर्थन प्रणाली के विकास में लगी हुई है। मेस्लोवा ईडब्ल्यू और सी4आई के क्षेत्रों में आईएएफ और डीआरडीओ के साथ व्यापक रूप से काम कर रहा है। Meslova Systems Pvt Limited, Hyderabad, is an ISO 9001:2015 certified company established in 2013, engaged in the development of Autonomous and Decision Support systems using Artificial Intelligence and Machine Learning (AI&ML) for Agriculture, Defence, Energy and Finance verticals. Meslova is extensively working with IAF and DRDO in EW & C4I domains.

बीईएल के बारे में/ About BEL

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न डीपीएसयु है जिसे भारतीय रक्षा सेवाओं की रणनीतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए 1954 में बेंगलूरु में स्थापित किया गया था। इन वर्षों में, बीईएल एक बहु-उत्पाद, बहु-प्रौद्योगिकी, बहु-यूनिट वाली कंपनी के रूप में विकसित हुई है जो रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों, प्रणालियों, रणनीतिक घटकों, सेवाओं की व्यापक श्रृंखला और चयनित गैर-रक्षा उत्पादों की डिजाइन, विकास, निर्माण, आपूर्ति और समर्थन में लगी हुई है और भारत और विदेशों में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रही है।

Bharat Electronics Ltd (BEL) is a Navratna DPSU under the Ministry of Defence, Government of India, established in 1954 at Bengaluru, to cater to the strategic needs of the Indian Defence services. Over the years, BEL has grown into a multiproduct, multi-technology, multi-unit company engaged in the design, development, manufacturing, supply and support of a wide range of Defence electronics products, systems, strategic components, services and select non-defence products, servicing the needs of customers in India and abroad.

बीईएल की रेडार और फायर कंट्रोल सिस्टम, हथियार प्रणाली, संचार, नेटवर्क सेंट्रिक सिस्टम (सी4आई), इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, एवियोनिक्स, एंटी-सबमरीन वारफेयर सिस्टम और सोनार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स, होमलैंड सिक्योरिटी, गन अपग्रेड, सामरिक घटक आदि में मजबूत उपस्थिति है। बीईएल गैर-रक्षा डोमेन जैसे ईवीएम, अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण उत्पादों, स्मार्ट शहरों, जैमर, सॉफ्टवेयर आदि के लिए अपने समाधानों का विस्तार करने का लगातार प्रयास कर रही है। BEL has a strong presence in Radar and Fire Control Systems, Weapon Systems, Communication, Network Centric Systems (C4I), Electronic Warfare Systems, Avionics, Anti - Submarine Warfare Systems & Sonars, Electro - Optics, Tank

Electronics, Homeland Security, Gun Upgrades, Strategic Components, etc. BEL has been continuously striving to expand its solutions for the Non-Defence domain like EVMs, Renewable Energy, Energy Storage products, Smart Cities, Jammers, Software, etc.

इसके अलावा, बीईएल ने उभरते अवसरों का लाभ लेने के लिए हथियार और गोला-बारूद, सीकर और मिसाइलों, मानव-रहित प्रणालियों, नेटवर्क और साइबर सुरक्षा, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, अंतरिक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी, रेलवे / मेट्रो और नागरिक उड्डयन में विविधीकरण किया है।

Further, BEL has diversified into Arms & Ammunitions, Seekers & Missiles, Unmanned Systems, Network & Cyber security, Medical Electronics, Space Electronics, EV, Railway/Metro and Civil Aviation to address emerging opportunities.