Skip to main content

AI assistant

Sign in to chat with this filing

The assistant answers questions, extracts KPIs, and summarises risk factors directly from the filing text.

Bharat Electronics Ltd. Capital/Financing Update 2022

Apr 1, 2022

60828_rns_2022-04-01_7d527164-f5fb-43c3-9d6b-54bfdb1051fc.pdf

Capital/Financing Update

Open in viewer

Opens in your device viewer

प्रतिष्ठा में/ To,

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड National Stock Exchange of India Ltd. एक्सचेंज प्लाज़ा , प्लॉट नं. सी/1, जी ब्लॉक Exchange Plaza, Plot No. C/1, G Block, बांद्रा-कर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (पूर्व) Bandra-Kurla Complex, Bandra (E) मंबई/Mumbai - 400 051

सं.No. 17565/6/SE/NSEC/SEC दिनांक / Date: 1st April, 2022

महोदय/महोदया Dear Sir/Madam,

BHARAT ELECTRONICS भारत इलेक्टॉनिक्स लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम, रक्षा मंत्रालय) पंजीकत कार्यालय : आउटर रिंग रोड, नागवारा, बेंगलूर - 560 045, भारत Bharat Electronics Limited (Govt. of India Enterprise, Ministry of Defence) Registered Office: Outer Ring Road. Nagavara, Bangalore - 560 045, INDIA. CIN: L32309KA1954GOI000787 टेलीफैक्स/Telefax: +91 (80) 25039266 ई-मेल/E-mail : [email protected] ਕੋਥ/Web : www.bel-india.com

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स

विषय: प्रेस विज्ञप्ति - बीईएल ने 15000 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड कारोबार हासिल किया । Sub: Press Release - BEL achieves record turnover of Rs.15000 Crores.

सेबी (एलओडीआर) विनियम, 2015 के विनियम 30 के तारतम्य में, प्रेस को जारी की जा रही 'बीईएल ने 15000 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड कारोबार हासिल किया' शीर्षक की प्रेस विज्ञप्ति की प्रति एतद्दारा संलग्न पाएँ।

Pursuant to Regulation 30 of SEBI (LODR) Regulations, 2015, we are enclosing herewith a copy of the press release titled 'BEL achieves record turnover of Rs. 15000 Crores', being issued to the press.

सूचना व अभिलेख हेत्। This is for your information and record.

सधन्यवाद / Thanking you,

भवदीय/Yours faithfully,

कृते भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड़/ For Bharat Electronics Limited एस श्रीनिवास/S Sreenivas कंपनी सचिव /Company Secretary

संलग्न-यथा उपरोक्त । Encls: As stated above. प्रेस विज्ञप्ति:

बीईएल ने 15000 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड कारोबार हासिल किया

बेंगलुरू, 1 अप्रैल, 2022 - नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने कोविड-19 महामारी और दनिया भर में सेमीकंडक्टरों की कमी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान पिछले वर्ष के 13,818 करोड़ रुपए के कारोबार के मकाबले लगभग 15000 करोड़ रुपए (अनंतिम और लेखा अपरीक्षित) का कारोबार किया है।

1 अप्रैल, 2022 तक बीईएल की आदेश बही लगभग रु. 57000 करोड़ है। वर्ष 2021-22 में, बीईएल ने 18000 करोड़ रुपए मूल्य (लगभग) के महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किए। वर्ष के दौरान हासिल किए गए कुछ प्रमुख आदेशों में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) के लिए एवियोनिक्स पैक, लड़ाकू विमान के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेर सुइट, इंस्ट्रुमेंटेड इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर रेंज (आईईडबल्यूआर), इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट), कमांडर टीआई-टी90 टैंक, कॉमिन्ट सिस्टम, रडार वार्निंग रिसीवर (आरडब्ल्युआर) और सी-295 प्रोग्राम के लिए मिसाइल अप्रोच वार्निंग सिस्टम (एमएडब्ल्यूएस), इलेक्ट्रॉनिक गन, आईओटी गेटव, आदि शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान निष्पादित कुछ प्रमुख परियोजनाओं में मिसाइल सिस्टम (वायु रक्षा शस्त्र प्रणाली और एलआरसैम), कमांड और नियंत्रण प्रणाली, संचार और एन्क्रिप्शन उत्पाद, विभिन्न सोनार, इलेक्टो-ऑप्टिक सिस्टम, फायर कंट्रोल सिस्टम, गन अपग्रेड, विभिन्न रेडार, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, तटीय निगरानी प्रणाली, मानव रहित प्रणालियाँ, गृह भूमि सुरक्षा प्रणालियाँ, स्मार्ट सिटी परियोजनाएँ, K-FON, चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स आदि शामिल हैं।

बीईएल ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान लगभग 32.26 मिलियन अमेरिकी डॉलर की निर्यात बिक्री हासिल की। निर्यात किए गए प्रमुख उत्पादों में तटीय निगरानी प्रणाली, ट्रांस-रिसीव (टीआर) मॉड्यूल, ईओ-आईआर पेलोड सिस्टम, कॉम्पैक्ट बहुउद्देश्यीय उन्नत स्थिरीकरण प्रणाली (ईओएस कॉमपास), सोलर हाइब्रिड पावर प्लांट, डेटा लिंक, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पार्ट, लो बैंड रिसीवर (एलबीआरईसी), मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडार के पुर्जे आदि शामिल हैं।

बीईएल की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्रीमती आनंदी रामलिंगम ने कहा, "आत्मनिर्भर भारत को प्राप्त करने के हमारे देश के लक्ष्य को साकार करना सबसे महत्वपूर्ण है। बीईएल मेक इन इंडिया पहल, स्वदेशीकरण, आयात प्रतिस्थापन, भारतीय निजी उद्योग को आउटसोर्सिंग और एमएसएमई और जेम से खरीद पर जोर देकर आत्मनिर्भरता हासिल करने के सम्मिलित प्रयास करेगी। कंपनी दुनिया भर में नए बाजारों का लाभ लेने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए अपनी वैश्विक उपस्थिति को विस्तारित करने और बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बीईएल विविधीकरण, क्षमता वर्धन और प्रतिस्पर्धात्मकता, आधुनिकीकरण आदि के माध्यम से विकास के नए अवसरों का पता लगाना जारी रखेगी। बीईएल ने नए संभावित व्यवसायों जैसे हथियार और गोला-बारूद, चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मानव रहित सिस्टम प्लेटफॉर्म आदि में प्रवेश किया है और आने वाले वर्षों में इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करने के लिए तत्पर है।"

Press Release:

BEL achieves record turnover of Rs. 15000 Crores

Bengaluru, April 1, 2022: Navratna Defence PSU Bharat Electronics Limited (BEL) has achieved a turnover of about Rs. 15000 Cr (Provisional & Unaudited), during the Financial Year 2021-22, against the previous year's turnover of Rs. 13,818 Cr, despite challenges posed by the COVID-19 pandemic and global semiconductors shortage.

BEL1s Order Book as on April 1, 2022, is around Rs. 57000 Cr. In the year 2021-22, BEL secured significant orders worth (approx.) Rs. 18000 Cr. Some of the major orders acquired during the year were Avionics Pack for Light Combat Aircraft (LCA), Advanced Electronic Warfare Suite for Fighter Aircraft, Instrumented Electronic Warfare Range (IEWR), Electronic Voting Machine (EVM) & Voter Verifiable Paper Audit Trail (WPAT), Cdr TI- T90 Tank, COMINT System, Radar Warning Receiver (RWR) & Missile Approach Warning System (MAWS) for C-295 Programme, Electronic Gun, IoT Gateway, etc.

Some of the flagship projects executed during FY 2021-22 were Missile Systems (Air Defence Weapon System & LRSAM), Command & Control Systems, Communication and Encryption products, various Sonars, Electro-optic Systems, Fire Control Systems, Gun Upgrades, various Radars, Electronic Warfare Systems, Coastal Surveillance System, Un-manned Systems, Home Land Security Systems, Smart City projects, K-FON, Medical Electronics, etc.

BEL achieved Export sales of around US\$ 32.26 Million during FY 2021-22. Major products exported included Coastal Surveillance System, Trans-Receive (TR) Modules, EO-IR Payload System, Compact Multi-Purpose Advanced Stabilization System (EOS CoMPASS), Solar Hybrid Power Plant, Data Link, Electro-Mechanical parts, Low Band Receivers (LBREC), Medical Electronics, Spares for Radars, etc.

BEL's Chairman & Managing Director, Smt. Anandi Ramalingam, said: "Realising our country s goal of achieving Atmanirbhar Bharat is of paramount importance. BEL will make concerted efforts to achieve self-reliance through Make in India initiatives, indigenisation, import substitution, outsourcing to Indian private industry and enhanced thrust on MSME and GeM procurement. The Company is all set to expand its wings and increase its global footprints by making all-out efforts to tap new markets across the globe. BEL will continue to explore new growth opportunities through diversification, capability enhancement and competitiveness, modernisation, etc. BEL has ventured into new potential businesses such as Arms & Ammunition, Medical Electronic Devices, Unmanned System Platforms, etc., and is poised to make significant headway in these segments in the years to come. "